फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The body of a man who had gone to redeem his wife's mortgaged jewellery was found hanging from a tree

Maharajganj News: पत्नी के गिरवी जेवर छुड़ाने गए व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला शव

Sat, 10 May 2025 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 May 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
The body of a man who had gone to redeem his wife's mortgaged jewellery was found hanging from a tree
मिठौरा/चिउटहा। शुक्रवार को पत्नी के गिरवी रखे जेवर छुड़ाने गए व्यक्ति का शव शनिवार को हिरन नदी के पास शीशम के पेड़ से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघुली थानाक्षेत्र के ग्राम सभा गोपाला निवासी भोला उर्फ राजेश्वर साहनी (45) शुक्रवार की शाम को पत्नी के गिरवी रखे जेवर छुड़ाने के लिए कह कर घर से निकला था। रात में घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की, मगर उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह बलुअही धूस के समीप बहने वाली हिरन नदी के किनारे गए एक ग्रामीण ने शीशम के पेड़ से लटकता शव देखकर शोर मचाया। तब जाकर मृतक के घर वालों को इसकी जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची सिंदुरिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक भोला उर्फ राजेश्वर साहनी के चार बच्चों में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिसमें एक पुत्र की शादी हो चुकी है। भोला की इस तरह अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सिंदुरिया मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed