{"_id":"6983a531dbac2455f30550aa","slug":"the-applicant-will-not-have-to-come-to-the-office-for-national-permit-maharajganj-news-c-206-1-go11002-170918-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेशनल परमिट के लिए आवेदक को नहीं आना होगा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेशनल परमिट के लिए आवेदक को नहीं आना होगा कार्यालय
विज्ञापन
आनलाइन हुई परमिट, सत्यापित प्रति होंगा अपलोड
महराजगंज। नेशनल परमिट बनवाने के लिए अब आवेदक को किसी भी दस्तावेज के लिए एआरटीओ कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा। परमिट की मूल सत्यापित प्रति भी अब कार्यालय से नहीं बल्कि पोर्टल से ही मिलेगी।
नेशनल परमिट के प्रमाणीकरण की सत्यापित प्रति अब आवेदक को ऑनलाइन मिल जाएगी। परिवहन आयुक्त ने इसके लिए वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये निर्देश दिया है। संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि परमिट सत्यापन के लिए आवेदन को कार्यालय बुलाया जाता था। लेकिन अब मिले निर्देश क्रम में आवेदक को कार्यालय बुलाकर दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नहीं कहा जाएगा। कार्यालय से अब सत्यापति प्रति भी नहीं मिलेगी। वाहन पोर्टल के जरिये ही परमिट जारी होगी और इसी पर सत्यापित प्रति भी अपलोड होगी।
पुलिस सीधे पोर्टल से करेगी परमिट सत्यापन
वाहन चेकिंग के समय यातायात पुलिस सीधे परिवहन पोर्टल से ही नेशनल परमिट का सत्यापन कर लेगी। इससे जांच के दौरान समय बचेगा और कूट रचित परमिट दिखाकर वाहन चालक कार्रवाई से नहीं बच सकेंगे।
विज्ञापन
वर्जन
नेशनल परमिट के लिए अब आवेदनक को कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। राज्य परिवहन आयुक्त ने इसके निर्देश वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिए हैं। परमिट जारी किए जाने में इससे पारदर्शिता आएगी।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ।