फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   thana samadhan diwas

डीएम, एसपी ने कोल्हुई थाने में की शिकायतों की सुनवाई

Sun, 08 Sep 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
thana samadhan diwas
पुरंदरपुर थाने में समस्याएं सुनते डीएम व एसपी। - फोटो : MAHARAJGANJ
न्याय लिपिक व अनुचर निलंबित
विज्ञापन

दो कर्मचारियों के निलंबन के लिए शासन को लिखा पत्र
संपूर्ण समाधान दिवस पर महिला की शिकायत की जांच में पुष्टि होने पर हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शनिवार को महिला की शिकायत जांच में सही मिलने पर न्याय लिपिक रमेश तिवारी, नजारत के अनुचर मुराद खां को निलंबित कर दिया। इनके अलावा तत्कालीन उपनिबंधक एचके उपाध्याय व तहसीलदार नरेश चंद के निलंबन के लिए शासन को पत्र लिखा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान में पनियरा क्षेत्र के ग्राम खुटहां के भीखम टोला की रहने वाली मिन्तीरा ने अपनी भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा कराए जाने की शिकायत दर्ज कराई जांच में शिकायत सही मिली। इसके आधार पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, थाना समाधान दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कोल्हुई थाने में लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने मातहतों को शिकायतों को निष्पक्ष व त्वरित निस्तारण करने का पुलिस व राजस्व के अधिकारियों को निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस पर जिले के सभी थानों में कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें नौ का मौके पर निस्तारण हो पाया। अन्य शिकायतें संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों की सुनवाई के बाद जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने पुलिस बैरक, मेस व थाना कार्यालय के अभिलेखों का जायजा लिया। साथ ही अपराध, त्योहार व हिस्ट्रीसीट रजिस्टर की जांच की। पुरंदरपुर थाने में जन शिकायतों की सुनवाई कर मातहतों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। एसपी रोहित सिंह सजवान ने पुलिस कर्मियों से कहा कि भूमि विवाद के प्रकरण को भूमि विवाद रजिस्टर में अंकित करें। संबंधित क्षेत्र के बीट उप निरीक्षक, आरक्षी व हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक की संयुक्त टीम बनाकर प्रकरण का निस्तारण कराया जाए। शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करें। लंबित मामले के शीघ्र निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को आवश्यक निर्देश दिया।
पी सिंह, बिकाऊ प्रसाद, आशुतोष शर्मा, सुगंधा गुप्ता, मंजर हुसैन, संध्या पांडेय, उषा गुप्ता, बासमती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed