{"_id":"681f685d5b9c0a35ca05f210","slug":"temperatures-dropped-due-to-the-movement-of-clouds-the-heat-of-the-sun-scorched-the-body-maharajganj-news-c-206-1-go11002-148906-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बादलों की आवाजाही से लुढ़का तापमान, सूर्य की तपिश ने झुलसाया शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बादलों की आवाजाही से लुढ़का तापमान, सूर्य की तपिश ने झुलसाया शरीर
Sat, 10 May 2025 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 10 May 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शनिवार दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 39 रिकॉर्ड किया गया, लेकिन तेज हवा ने पूरे दिन हीटवेव की स्थिति को बरकरार रखा। शाम चार बजे तक गर्म हवा लोगों का शरीर झुलसाती रही।
वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बना रहा, जिसके कारण रात में हो रही उमस से निजात नहीं मिली। आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने व तापमान में इजाफे का अनुमान है। बीते दिनों तापमान में हो रही बेतहाशा बढ़त का क्रम तो रुक गया, लेकिन पिछले दिनों तक धूप के दरम्यान हवा शांत रहने से हीटवेव के हालात से निजात मिली थी।
शनिवार को अधिकतम तापमान जरूर कम हुआ, लेकिन धूप के बीच तेज हवा की सक्रियता के कारण हीटवेव की स्थिति से लोगों को जूझना पड़ा। 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक तपिश भरी हवा लोगों को बेहाल करती रही।
विज्ञापन
हवा की रफ्तार तेज रहने के चलते छाता लेकर बाहर निकले लोगों को भी राहत नहीं मिली। सड़क पर निकले लोग तपिश भरी हवा झेलने पर विवश दिखे। शाम चार बजे तक गर्म हवा का प्रकोप बना रहा। देर शाम हवा शांत होने से थोड़ी राहत तो लोगों को जरूर मिली, लेकिन न्यूनतम तापमान में सुधार न होने से उमस से निजात नहीं मिली।
जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष डाॅ. दिवाकर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ेगा। शरीर को हाइड्रेट रखने का इंतजाम करके ही बाहर निकलें। अधिक मात्रा में पानी पीए और खीरा, ककड़ी, नींबू का उपयोग जरूर करें।