फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Temperature stable... no relief from melting

Maharajganj News: तापमान स्थिर...नहीं मिली गलन से निजात

Thu, 25 Dec 2025 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Temperature stable... no relief from melting
ठंड में आते-जाते लोग।
महराजगंज। सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तापमान स्थिर रहा, लेकिन पछुआ हवाओं से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ के कारण शीत दिवस जैसे हालात पूरे दिन बने रहे। घर या बाहर राहत सिर्फ अलाव के पास ही मिल सकी। अलाव से दूर होते ही कंपकंपी छूटती महसूस की गई।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज तराई में लगातार खराब हो रहा है। सर्द पछुआ की रफ्तार के कारण गलन भरी सर्दी महसूस की गई। दोपहर के समय दृश्यता की स्थिति यह रही कि जैसे दिन डूब गया हो। दृश्यता के खराब ग्राफ कम होने के कारण सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। बाइक व ऑटो में आने-जाने वालों को सर्वाधिक असुविधा हुई और वह गर्म कपड़ों होने के बाद भी राहत नहीं पा सके। सर्द हवा सिर्फ बाहर निकले लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि घर के भीतर भी शरीर को चीरती महसूस हुई जिसके कारण कंपकंपी का दौर पूरे दिन बना रहा। राहत सिर्फ जितने समय लोग बिस्तर में या अलाव के पास रहे राहत सिर्फ उतने देर ही मिल सकी। जिला अस्पताल अथवा सदर सीएचसी हर जगह उपचार के लिए पहुंचे लोग सर्वप्रथम ठंड भगाने के लिए अलाव सेंंकते दिखे। चौक-चौराहों के चिंह्नित स्थानों पर नगर पालिका की तरफ से अलाव के प्रबंध ने बाहर निकले लोगों को सहारा देने का कार्य किया। जहां अलाव के लिए लकड़ी कम पड़ी वहां लोग कागज, गत्ता, प्लास्टिक जलाकर गर्मी लेते देखे गए। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम सात बजे के बाद की हवा इतनी तेज हो गई कि लोगों के हाथ-पैर ठंडे पड़ गए। शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


फसल सुरक्षा के लिए करें हल्की सिंचाई
कोहरा व शीतलहर फसलों को भी प्रभावित करने लगा है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गेहूं, सरसों व सब्जियों के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। शीतलहर व पाला से फसल सुरक्षित रखने के लिए नमी न घटने दें। एक दो दिन के अंतराल पर हल्की सिंचाई जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह समाप्त न होने से
मौसम में बदलाव की संभावना अगले दो दिन तक तराई में नहीं है। पछुआ की रफ्तार तेज बनी रहेगी वही दृश्यता कमजोर रहेगी। कोहरा छिछला रहेगा जिससे जिले को आरेंज अलर्ट वाले जिले में शामिल किया गया है। शीतलहर की परिस्थिति में कोई कमी नही आने वाली। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed