फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tehsil Day: A 10 cases resolved

तहसील दिवस ः सिर्फ 10 मामले सुलझाए

Tue, 01 Mar 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Tue, 01 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस की शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें। जन सुनवाई पोर्टल को स्वयं देखें तथा निस्तारण की रिपोर्ट भेजें। कहा कि पहले की करीब 150 शिकायतें लंबित हैं। लापरवाही न करें। उक्त निर्देश डीएम ने सदर तहसील में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के बाद कहीं।
विज्ञापन


डीएम सुुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जन सुनवाई पोर्टल लागू होने के बाद 150 शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा सका है। अफसर एक सप्ताह में इसको देखकर रिपोर्ट दें। कहा कि अब सभी प्रकार की शिकायतें जन सुनवाई पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अधिकारी स्वयं देखकर उसकी आख्या लोड कराएं।
विज्ञापन


इस अवसर पर 17  अधिकारियों को 17 लोहिया ग्राम में विकास कार्यों के सत्यापन का निर्देश दिया। ई-डिस्ट्रिक मैनेजर प्रमोद शर्मा ने जन सुनवाई पोर्टल पर निस्तारित 23 शिकायतों का फोन पर सत्यापन किया। उपनिदेशक कृषि एचएन सिंह ने बेलवा काजी के ज्ञानसती, मंगरू, गोली प्रसाद, हरी, आसमान, रामकेश को मृदा परीक्षण कार्ड, भगवान चरन को बखारी, राजेश्वर  तथा चुल्ताई को लपेटा पाइप, राममिलन को बैट्री चलित स्प्रेयर, मंगरू को मैंकोजेब वितरित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकलांग विभाग द्वारा धमेंद्र तथा मंजेश को ट्राई साइकिल वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकलांगता प्रमाण पत्र दिया गया। श्रम विभाग ने मातृत्व लाभ योजना के तहत प्रियंका, शांति, सितारा खातून, राम सनेही को 6-6 हजार रुपये तथा शिशु हित लाभ योजना में रेनू, शांति, सितारा खातून, राधिका तथा माणिवाला को 12-12 हजार रुपये का स्वीकृत पत्र दिया गया। संचालन एसडीएम सदर रणविजय सिंह ने किया। बताया कि कुल 110 शिकायतें पंजीकृत हुईं जिसमें से 10 का ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed