फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenager raped, accused absconding, police busy in search

Maharajganj News: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 13 Aug 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, accused absconding, police busy in search
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने वाला पड़ोस में रहने वाला युवक बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी अजय के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य मामलों केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के नर्सरी में किशोरी अपने घर में सो रही थी। उस समय उसके माता-पिता घर पर नहीं थे और कहीं बाहर गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाला युवक अजय पीड़िता के घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के रोने और चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। वहीं, लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। आरोप है कि सुबह जब पीड़िता के माता-पिता घर लौटे, तो उन्हें अपने साथ हुई इस घिनौनी घटना के बारे में बताया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार, आरोपी अजय के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया है। उसकी तलाश जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed