फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   team reached for b gap inspection

बी गैप बांध का निरीक्षण करने पहुंची टीम, जाना हाल

Sun, 13 Oct 2019 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
team reached for b gap inspection
बी गैप बांध का निरीक्षण करती जेएफसीसी की टीम - फोटो : MAHARAJGANJ
बी गैप बांध का निरीक्षण करने पहुंची टीम, जाना हाल
विज्ञापन

निचलौल(महराजगंज)। नेपाल राष्ट्र के नवल परासी जिले के अंतर्गत नारायणी गंडक नदी में भविष्य में बाढ़ के खतरा को रोकने के लखनऊ से आई सिंचाई विभाग की टीम ने बी गैप बांध का दौरा कर ठोकर की मजबूती, परकुपाईन, सीसी ब्लाक का हाल जाना।

शनिवार को जेएफसीसी लखनऊ के डायरेक्टर अभय कुमार, सब डायरेक्टर अजीत कटारिया, डिप्टी डायरेक्टर आशीष और सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने गंडक नदी का दौरा किया। जिसमें ए गैप बांध, बी गैप बांध और नेपाल बांध पर बने ठोकर को देखा और कहां कितना काम किया जा सकता है, जिससे बाढ़ की प्रलयकारी प्रकोप से गंडक नदी के किनारे नेपाल के गांव और भारत के महाराजगंज व कुशीनगर जिलो के गांव को बचाया जा सके। जांच टीम ने जाना कि किस ठोकर पर पारकोपाइन सीसी ब्लॉक की आवश्यकता पड़ सकती है, जिससे नदी अपने रास्ते में बहती रहे। सिंचाई खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ने टीम के सदस्यों को आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान गंडक नदी के ठोकर पर कार्यरत एईं अनिल कुमार सिंह, सुनील शाही,अवर अभियंता आरएन तिवारी, रविंद्र यादव, बसन्त यादव, राजेश मिश्रा, अशोक देव, मोहम्मद शरीफ, आरके यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed