फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   team made for enquiry

महाराजगंज: गुणवत्ता की जांच के लिए तकनीकी टीम गठित करने के निर्देश

Sat, 11 Feb 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 11 Feb 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
team made for enquiry
निचलौल। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निचलौल नगर पंचायत स्थित एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी) सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमआरएफ सेंटर और डंपिंग ग्राउंड के अलग-अलग होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्धारित मानक के सापेक्ष एमआरएफ सेंटर की गुणवत्ता की जांच के लिए तकनीकी टीम गठित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पंचायतों को कूड़ामुक्त करना शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें एमआरएफ सेंटर एक महत्वपूर्ण पहलू है। अगर एमआरएफ सेंटर मानक के अनुरूप नहीं मिला तो जिम्मेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी निचलौल देवेंद्र मणि त्रिपाठी, सौरव मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed