फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers will also motivate people to vote

शिक्षक भी लोगों को करेंगे मताधिकार के लिए प्रेरित

Fri, 15 Mar 2019 12:54 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 15 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teachers will also motivate people to vote
शिक्षक भी लोगों को करेंगे मताधिकार के लिए प्रेरित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर बीआरसी सभागार में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को गुरुवार को  प्रशिक्षण दिया गया। इसमें विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न बिदुओं पर शिक्षकों को जानकारी दी गई। इस दौरान सदस्यों को विद्यालयों के शिक्षकों के   माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रयोग   के प्रति जागरूक करने को भी कहा गया। 
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला ने प्रबंध समिति के सदस्यों से कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रयोग के प्रति जागरूक करें। पूर्व में विभाग की ओर से जो निर्देश दिए गए हैं, उनका अनुपालन भी सुनिश्चित कराएं। जिन स्कूलों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं कि वहां साफ सफाई व शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराने को भी कहा।  उन्होंने आगाह किया चुनाव कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण सह समन्वयक रेयाज अहमद खां ने प्रबंध समिति के लिए शासन की ओर से जारी निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रबंधक समिति के गठन व कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर बैजनाथ सिंह, त्रिभुवन नारायण गोपाल, नर्वदाचंद, अनामिका, अनीता पांडेय, अखिलेश कुमार, कैलाश, राधेश्याम, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed