फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers' protest regarding GPF and selection pay scale

Maharajganj News: जीपीएफ और चयन वेतनमान को लेकर शिक्षकों की हुंकार

Thu, 26 Jun 2025 07:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 26 Jun 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Teachers' protest regarding GPF and selection pay scale
महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जीपीएफ वापसी व चयन वेतनमान को लेकर बृहस्पतिवार को परिषदीय शिक्षकों ने हुंकार भरी। समस्याओं को लेकर पहले बैठक कर विचार-विमर्श किया। इसके बाद जिलाधिकारी और बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 50 से कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने के नोटिस के बाद बीईओ उक्त स्कूलों के प्रबंध समिति पर दबाव डालकर हस्ताक्षर करा रहे हैं। यह न सिर्फ गलत बल्कि निंदनीय है। चयन वेतनमान पाने का अधिकार हर शिक्षक को 10 वर्ष की सेवा के बाद होता है, लेकिन इसका आदेश न देकर अधिकार छीन रही है।
विज्ञापन

इन समस्याओं से घिरे शिक्षक परेशान हैं, लेकिन इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी जा रही जो अन्याय है। जल्द इसपर विचार करते हुए कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक अपना अधिकार पाने के लिए हर लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के उपरांत मौत पत्र जिलाधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया। इस मौके पर महामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, मंत्री घुघली मनोज वर्मा मौजूद रहे।


विलय रोकने के लिए संगठन लाएगा प्रस्ताव
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्कूलों के विलय के खिलाफ प्रस्ताव लाने की रूपरेखा तय की है। जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक ने बताया कि संगठन जिलाध्यक्ष व महामंत्री की तरफ से सभी ब्लाक अध्यक्ष व मंत्री के लिए निर्देश पत्र जारी किया है। विलय नोटिस वाले स्कूलों पर ब्लाॅक शिक्षक संगठन के लोग, सेवानिवृत्त शिक्षक, स्कूल प्रबंध समिति सदस्य व अभिभावक के साथ 30 जून को बैठक की जाएगी। इसमें ग्राम प्रधान व सभासद आमंत्रित कर स्कूलों का विलय रोकने का प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित करते हुए प्रस्ताव की प्रतिलिपि डीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी व शासन को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed