{"_id":"1da1951e5c6ff25a33bc2dbd7a75c14d","slug":"teachers-of-math-civics-given-aikard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक मैथ के, आईकार्ड नागरिक शास्त्र का दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक मैथ के, आईकार्ड नागरिक शास्त्र का दिया
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Mon, 22 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल विहीन परीक्षा का दावा तार-तार हो रहा है। इसका उदाहरण जोखन मणि इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर देउरवा का है। मैथ के शिक्षक का आई कार्ड नागरिक शास्त्र के शिक्षक के रूप में बना दिया गया। बड़हरा निवासी अविनाश कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक को रविवार को एक पत्र भेज कर इसकी शिकायत की है।
अविनाश ने लिखा है कि जोखन मणि में हाईस्कूल के छात्रों को गणित पढ़ाते थे। परीक्षा शुरू होने से पहले अध्यापकों को जो आई कार्ड जारी किया उसमें उन्हें नागरिक शास्त्र के शिक्षक बनाया गया है। कार्ड पर जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्ताक्षर हैं।
इसका विरोध किया तो कॉलेज के जिम्मेदारों का कहना था कि इसलिए कार्ड बनाया गया है कि ताकि मैथ के पेपर के दिन ड्यूटी लगे और वे नकल करा सकें। उन्होंने विरोध किया तो कॉलेज से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
अविनाश का आरोप है कि प्रत्येक छात्र से नकल कराने के लिए दो से तीन हजार रुपये तक की वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं मंगलवार को मैथ का पेपर है। इस दिन गोरखपुर से सॉल्वर को बुलाया गया है। उन्होंने जांच कराने की मांग की है।कहा कि ऐसा चल रहा है।