फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers has given memrandom to DM

शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 26 Mar 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Teachers has given memrandom to DM
परीक्षा ड्यूटी में विसंगतियों पर डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने यूपी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई ड्यूटी में विसंगतियों को लेकर डीएम से मुलाकात की तथा समस्याओं को दूर कराने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कई विद्यालयों के सभी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई है। ऐसी शिक्षिकाएं जो प्रसूता अवकाश व बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर हैं तथा ऐसे शिक्षक जो गंभीर रुप से बीमार एवं दिव्यांग हैं, उनकी भी ड्यूटी लगा दी गई है। जिलाध्यक्ष बलराम निगम ने कहा कि कुछ ऐसे अध्यापक भी हैं जिनकी ड्यूटी दूसरे ब्लॉक में लगा दी गई है। पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी ज्ञापन देकर परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में न लगाए जाने की मांग की। इस दौरान दिलीप विश्वकर्मा, अंबरीष शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed