फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   TB

106 नौनिहाल लड़ रहे टीबी से जंग

Sat, 31 Aug 2019 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
TB
106 नौनिहाल लड़ रहे टीबी से जंग
विज्ञापन

चाकलेट व फ्रूट फ्लेवर की मिल रही दवा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। खेलने की उम्र में नौनिहाल टीबी की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। तीन साल के दौरान जिले में टीबी से पीड़ित 0 से 18 वर्ष के 835 बच्चों ने दवा का सेवन किया है। चिकित्सकों के अनुसार रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से बच्चे इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। मौजूदा समय में जिला क्षय रोग विभाग टीबी से पीड़ित 106 बच्चों का इलाज कर रहा है। इनमें अधिकांश की उम्र आठ से 12 वर्ष तक है। इस बच्चों को फ्रूट व चाकलेट फ्लेवर की दवाएं खिलाई जा रही हैं।
जिले में कुल 1150 लोग टीबी से पीड़ित हैं। इनमें से 122 लोगों को टीबी की दवाई खिलाई जा रही है। इन मरीजों में 106 ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। चिकित्सकों के अनुसार तीन साल पहले टीबी से पीड़ित मरीजों में बच्चों की संख्या कम रहती थी। अब इसमें पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है। विभाग ने टीबी से पीड़ित वर्ष 2017 में 197 तथा 2018 में 387 बच्चों को चिह्नित किया था। वहीं 2019 में अब तक 106 बच्चों को विभाग की ओर से दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीमा राय ने बताया कि बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। कुपोषित बच्चे भी जल्द टीबी का शिकार हो जाते हैं। स्वस्थ बच्चे जब टीबी से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो वह बीमार हो सकते हैं। उधर, जिला अस्पताल के डॉ. एम भाष्कर ने बताया कि यदि बच्चे को दो हफ्ते या उससे ज्यादा समय तक लगातार खांसी आती है तो जांच करना जरूरी होता है। टीबी के कीटाणु बच्चों के फेफड़ों से शरीर के अन्य अंगों में बहुत जल्द पहुंच जाते हैं। टीबी की शुरूआत में बच्चा अधिक बीमार रहता है। हल्का बुखार निरंतर बना रहता है। रात को सोते समय पसीना अधिक आता है। यह क्षय रोग के लक्षण होते हैं। इससे बच्चों को सांस लेने में भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed