{"_id":"5d068e008ebc3e431513355c","slug":"tax-recovery-on-chhapwa-toll-plaza-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपवा टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपवा टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली शुरू
Mon, 17 Jun 2019 12:14 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
छपवा टोल प्लाजा पर टैक्स वसूली शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर जिले की सीमा में वाहनों से टोल टैक्स की वसूली रविवार को शुरू हो गई। रविवार को सुबह आठ बजे नौतनवां कस्बे के करीब स्थित छपवा टोल प्लाजा का उद्घाटन एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव ने किया। इसके बाद हल्की फुल्की नोकझोंक के बीच टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई। शुरूआती दौर में कुछ लोगों ने नियम-कानून की बात कर नाराजगी जताई लेकिन समझाने पर मान गए और टोल टैक्स देकर लोग आगे के सफर के लिए रवाना हो गए।
गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर नयनसर के बाद अब छपवा टोल प्लाजा भी रविवार को चालू हो गया। नयनसर टोल प्लाजा गोरखपुर से 20 किलोमीटर की दूरी पर है जबकि छपवा टोल प्लाजा 84 किलोमीटर की दूरी पर बना है। एनएचएआई परियोजना प्रबंधक प्रदीप ने कहा कि गोरखपुर-सोनौली मार्ग को चौड़ा करने का कार्य मार्च 2015 में शुरू हुआ। यह सड़क दो लेन की है और 10 मीटर चौड़ी बनी है। मार्च 2019 में 493 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। सड़क के निर्माण के साथ टोल प्लाजा भी बनाया गया है। नयनसर टोल प्लाजा पर तीन जून से टोल टैक्स की वसूली शुरू हुई। वहीं रविवार से छपवा टोल प्लाजा पर वाहनों से टैक्स वसूली शुरू हो गई। टोल टैक्स वसूली की देखरेख एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के जिम्मे है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोल टैक्स वसूली की दर अलग-अलग निर्धारित है। एनएचएआई परियोजना प्रबंधक प्रदीप ने बताया कि स्थानीय नागरिकों के लिए पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान सीनियर मैनेजर प्रमोद यादव, प्लाजा मैनेजर बृजेश यादव, महेश यादव के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।