फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tankers stoped at border

अधिकृत डीलर कोड फीड़ नहीं होने से बार्डर पर रूके टैंकर

Tue, 14 Jun 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tankers stoped at border
अधिकृत डीलर कोड फीड नहीं होने से बार्डर पर रुके टैंकर
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर बीते तीन दिनों से करीब 75 से ज्यादा डीजल-पेट्रोल के टैंकर रुके हैं। नेपाल कस्टम एजेंट डॉ. शांत कुमार शर्मा का कहना है कि भारत सरकार के नए नियम के कारण एक्सपोर्टर अधिकृत डीलर कोड फीड नहीं हो रहा है, जबकि तीन दिन के पहले स्थानीय अधिकारी इसकी फीडिंग करते थे। कोड फीड नहीं होने के कारण नेपाल जाने वाली पेट्रोल डीजल की गाड़ियां सोनौली सीमा पर फंसी हुई हैं।
नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन लुंबिनी क्षेत्रीय कार्यालय भलवारी के अनुसार, भारतीय सीमा शुल्क कार्यालय द्वारा केवल एडी कोड दर्ज करके निर्यात करना अनिवार्य करने के बाद नेपाल में लाए पेट्रोलियम उत्पादों को सीमा पर रोक दिया गया है। नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन के भलवारी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख नवविनोद पोखरेल ने कहा कि शनिवार से नेपाल में कोई पेट्रोलियम टैंकर नहीं आया है, क्योंकि भारतीय सीमा शुल्क ने सिस्टम को अपडेट नहीं किया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को एडी कोड रखना आवश्यक हो गया है। शुक्रवार को लागू हुए नए कानून के अनुसार, कोड दर्ज करने में निगम की देरी के कारण समस्या उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन

-----------------
आईओसी प्रणाली में कुछ बदलावों के कारण आयात रुका है। सीमा शुल्क कार्यालय, नेपाल ऑयल निगम और हितधारक समन्वय कर रहे हैं। बेलहिया से आने वाले डीजल से लदे करीब 75 टैंकर रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञानेंद्र राज ढकाल, भैरहवा, भंसार कार्यालय प्रमुख
-----------------
नए सर्कुलर के अनुसार अधिकृत डीलर कोड एक्सपोर्टर को भरना है। जिससे समस्या हो रही है। एक्सपोर्टर से अधिकारी बातचीत कर रहे हैं। जल्द समस्या दूर हो जाएगी।
- पीके सिंह, कस्टम इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed