{"_id":"5f2456068ebc3e9fa45f8a10","slug":"sweet-shops-open-today-maharajganj-news-gkp360216198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल खुलेंगी राखी, मिठाई की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल खुलेंगी राखी, मिठाई की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार रात दस से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अगस्त के प्रथम सप्ताह में रक्षाबंधन की महत्ता को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को राखी व मिठाई की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। शेष दुकानें पूर्व की तरह बंद रहेंगी।
जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक से 31 अगस्त तक की अनलॉक थ्री की अवधि के लिए छूट व प्रतिबंध की स्थिति को स्पष्ट कर दिया है। शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन व्यवस्था को जारी रखने का निर्देश दिया है।
भीड़ की वजह से संक्रमण न फैले इसे देखते हुए सामाजिक, राजनीतिक, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों और अन्य भीड़भाड़ वाली गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी। सिनेमा हाल, मनोरंजन पार्क को भी बंद रखा है। युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जिम व योग संस्थानों को पांच अगस्त से खोला जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व की महत्ता को देखते हुए राखी व मिठाई की दुकानों को शनिवार व रविवार को खोलने की अनुमति दी गई है। जिम पांच अगस्त से खुलेंगे और अन्य व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी।
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में रहेगा पूर्ण लाकडाउन
कोरोना संक्रमित केस आने के बाद प्रशासन द्वारा घोषित किए कंटेनमेंट जोन में पूर्ण लॉकडाउन निर्धारित समयसीमा में प्रभावी होगा। यहां पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
बचाव के तौर-तरीकों के साथ मनेगा स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस को भी संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर सभी को मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने की बात कही गई है।