फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sweeping staff will sweep the assembly

विधानसभा का घेराव करेंगे सफाई कर्मचारी

Mon, 03 Dec 2018 12:38 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 03 Dec 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
sweeping staff will sweep the assembly
विधानसभा का घेराव करेंगे सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। इसमें अधिकारियों पर सफाई कर्मियों के साथ भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन


 बैठक में अधिकारियों पर आरोप लगाया गया कि सफाई कार्य के अलावा कर्मियों से अन्य कार्य भी कराए जाते हैं। ऐसे में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सफाई कर्मचारी संघ 12 दिसंबर को पांच सूत्री मांगों के समर्थन में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेेजेगा। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सफाईकर्मी विधानसभा का घेराव कर आंदोलन करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों के प्रति अविलंब सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो सफाई कर्मी विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों को एकजुट होकर आंदोलन की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सफाई कर्मियों को किसी के बहकावे में न आने की अपील की। ब्लॉक अध्यक्ष सुनील गुप्ता व विजय साहनी ने कहा कि सफाई कर्मियों के पेरोल पर बीडीओ का हस्ताक्षर नहीं होना चाहिए। इसके लिए संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा। रणजीत ने कर्मियों के पास सफाई कार्य के लिए सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि कर्मचारियों के पास सफाई कार्य के लिए सामग्री नहीं है।बैठक में सूर्य प्रकाश चौधरी, बृजेेंद्र, रमेश यादव, जयचंद, सरोज सहानी, धर्मेंद्र, गिरजेश मद्धेशिया, रामरतन, संतोष शर्मा, सुधा निषाद, कमलावती, कन्हैया, हरिश्चंद्र यादव, विजय, सरोज, पवन चौरसिया, दिनेश पाठक, शाह आलम, जोखई, महेंद्र, अखिलेश, रमेश प्रसाद, अजय मौर्या, संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed