फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suspension of attorneys on assurance of officers

अफसरों के आश्वासन पर वकीलों का धरना स्थगित

Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 19 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Suspension of attorneys on assurance of officers
अफसरों के आश्वासन पर वकीलों का धरना स्थगित - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां (महराजगंज)। नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह के स्थानांतरण सहित 13 सूत्री मांगों के समर्थन में तहसील परिसर में चल रहा अधिवक्ता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला का धरना सत्रहवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। धरने पर पर बैठे वकीलों ने जिला एवं तहसील प्रशासन के लिए सद्बुद्धि यज्ञ भी किया। इस बीच धरना स्थल पर पहुंचे अपर एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर ने मांगें पूरी कराने की कोशिश किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद वकीलों ने धरना स्थगित कर दिया।  
विज्ञापन


अधिवक्ता नागेन्द्र ने आरोप लगाया कि तहसील में भ्रष्टाचार चरम पर है। इसकी शिकायत वह लोग प्रशासन के अधिकारियों से कर चुके हैं। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रशासन को सद्बुदि्ध के लिए ही तहसील परिसर में  सद्बुद्धि यज्ञ  किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन से अधिवक्ता ही नहीं आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि भी जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नायब तहसीलदार के स्थानांतरण सहित उनकी अन्य मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास व विधानसभा के सामने धरना प्रदर्शन व अनशन किया जाएगा। इस मौके पर बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, मंत्री अनिल कुमार शर्मा, मुकेश तिवारी, प्रमोद कुमार अनिल चौधरी, अभिषेक गिरी, अमरीश मौर्या, अभिमन्यु सिंह, समीउल्लाह अंसारी, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed