फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suspended students on principal assurance

प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों का अनशन स्थगित

Sat, 12 Jan 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 12 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Suspended students on principal assurance
प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों का अनशन स्थगित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पांच सूत्री मांगों के समर्थन में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं महाविद्यालय परिसर में दो दिन से चल रहा क्रमिक अनशन प्राचार्य के आश्वासन पर शनिवार को चार दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में मांगें पूरी नहीं हुई तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।   
विज्ञापन


इसकी जानकारी अनशन पर बैठे छात्रनेता आलोक रंजन ने दी है। इससे पहले क्रमिक अनशन के दूसरे दिन शनिवार को कॉलेज में पहुंचे छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का त्वरित निराकरण होना चाहिए। अन्यथा छात्रों का आंदोलन और तेज हो जाएगा। पूर्व अध्यक्ष बलराम दूबे ने आरोप लगाया कि छात्रों की मांगों को महाविद्यालय प्रशासन नजरंदाज कर रहा है। छात्रनेता आलोक रंजन ने पांच सूत्री मांगों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पिछले साल हुए छात्रसंघ चुनाव में गड़बड़ी हुई थी। उन्होंने आरोपों की जांच की मांग की। रेनू गुप्ता व सीमा गुप्ता ने चेतावनी दी कि महाविद्यालय के सभी मदों का विवरण नहीं उपलब्ध कराया गया तो छात्र सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि  छात्रसंघ के वर्तमान अध्यक्ष का दो स्थानों पर नामांकन है जबकि एक महाविद्यालय के अलावा दूसरी जगह नामांकन होना अवैध माना जाता है। इसकी जांच कराने की मांग की। इसके अलावा विद्यार्थियों से लिए शुल्क का उपयोग महाविद्यालय व छात्रों के विकास पर करने, वर्ष 2012 से 2018 तक के काशनमनी का पूर्ण विवरण दिए जाने की मांग की। पुस्तकालय व क्रीड़ा विभाग को मिले धन का विवरण दिए जाने तथा यूजीसी की तरफ से 2012 से 2018 तक उपलब्ध कराए गए धन का विवरण उपलब्ध कराने की मांग भी की। इस दौरान दीपू गौतम, विजय त्रिपाठी, अलियास, दीपक द्विवेदी, सबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed