{"_id":"67b4db30313e92a8c40f6bea","slug":"surya-mitra-will-spread-light-in-the-gram-panchayats-maharajganj-news-c-206-1-go11002-142921-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ग्राम पंचायतों में सूर्य मित्र फैलाएंगे उजियारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ग्राम पंचायतों में सूर्य मित्र फैलाएंगे उजियारा
Wed, 19 Feb 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सूर्य मित्रों के जरिये ग्राम पंचायतों का अंधेरा छांटने की तैयारी है। नेडा की तरफ से ग्राम पंचायतों में सैलर पैनल स्थापित करने के लिए 10वीं पास प्रशिक्षित युवाओं की भर्ती होगी। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं।
उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से जिले के सभी 12 ब्लाॅकों में सात-सात सूर्य मित्रों का चयन किया जाएगा। सूर्य मित्रों के चयन से ग्रामीण क्षेत्र रोशन होंगे साथ ही बेरोजगार युवाओं को कमाई का जरिया भी मिलेगा। सोलर प्लेट से सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने को लेकर यह लोगों को प्रेरित करेंगे।
जनपद में 84 युवाओं को सूर्य मित्र बनाया जाएगा। प्रभारी परियोजना निदेशक नेडा गोविंद तिवारी ने बताया कि सूर्य मित्र गांवों में जाकर ग्रामीणों को सौर ऊर्जा का उपयोग करने को लेकर जागरूक करेंगे। साथ ही सोलर प्लेटों की गड़बड़ी भी दुरुस्त करेंगे।