फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Survey order to not vaccinated pprople

मंडलायुक्त की बैठक--------------

Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Survey order to not vaccinated pprople
टीकाकरण से वंचित लोगों के बारे में सर्वे से जानकारी जुटाएं जिम्मेदार
विज्ञापन

महराजगंज। जिले की जनसंख्या 19,02474 के सापेक्ष अब तक 15,55,135 लोगों को ही कोविड का पहला टीका लगा है। अभी बड़ी संख्या में लोग इससे वंचित हैं। आशा व एएनएम की ओर से इसमें रुचि नहीं दिखाई जा रही है। प्रधान, सचिव न लेखपाल मतदाता सूची के मुताबिक सर्वे कर यह पता करें कि किसे टीका लगा है तथा किसे नहीं। जो लोग वंचित हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका लगवाएं।
यह निर्देश मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड टीकाकरण की समीक्षा के दौरान दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि चुनाव के पूर्व सभी गांवों मेें शिविर के माध्यम से टीकाकरण कराएं तथा बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति की जांच करते हुए उन्हें दवा वितरित कराएं। ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्ग के लिए ईलाज कराना मुश्किल होता है, ऐसे में शिविर लगाए जाने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है उसका नाम व मोबाइन नंबर भी अवश्य दर्ज किया जाए। जिससे कि छूटे लोगों की पहचान हो सके। यह भी निर्देश दिया कि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी, पुलिस, शिक्षक, होमगार्ड, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बूस्टर डोज अवश्य दिया जाए, जिससे कि कोविड व ओमिक्रान संक्रमण से बचाव हो सके। इस दौरान डीएम सत्येंद्र कुमार, अपर आयुक्त रतिभान वर्मा, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आईए अंसारी, सीएमएस डॉ. एके राय, डॉ. एवी त्रिपाठी, डॉ. विकास यादव व नागेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने डीएम को सौंपा आईएसओ का प्रमाणपत्र
मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने बुधवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को आईएसओ का प्रमाण पत्र सौंपा। विदित रहे कि कुछ दिन पूर्व कलेक्ट्रेट व नगर पालिका परिषद को यह प्रमाणपत्र मिला था। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed