फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Surely voting, every vote is important

जरूर करें मतदान, हर वोट है महत्वपूर्ण

Fri, 01 Mar 2019 12:46 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Surely voting, every vote is important
जरूर करें मतदान, हर वोट है महत्वपूर्ण - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर अपराजिता मुहिम के तहत दिब्या कॉलेज आफ स्पेशल एजुकेशन एवं आईटीएम चेहरी में मतदाता जागरूकता गोष्ठी एवं रैली का आयोजन हुआ। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने गांव में भ्रमण कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली के समापन पर कॉलेज के सभागार में हुई गोष्ठी में मतदान का महत्व बताया गया। छात्रा नौरीन आविद ने अपने प्रभावशाली भाषण से भी वोट का महत्व बताया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सत्यम मिश्रा ने कहा कि जो भी युवा एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष के हो रहे हैं। वे बिना देर किए बीएलओ के माध्यम से अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराए। वोट देना आपका हक है। हर किसी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग व मतदान के बारे में भी जानकारी दी और संविधान के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090, 100 समेत अन्य सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कोई संदिग्ध नजर आए तत्काल पुलिस को सूचित करें। आईटीएम के रजिस्टार विनोद श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर आरके सिंह, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. डीसी कुशवाहा ने भी मताधिकार पर विचार रखे। आईटीएम कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. बीएस राय ने आभार प्रकट किया। अंत में नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान डॉ. मनीष, डीके सिंह, शशांक श्रीवास्तव, डॉ. सुनीता, रानी, शहबाज अहमद, दिपाली, अनिकेत, दिव्यांश, प्रिया, आलोक आदि मौजूद रहे। संचालन रवि प्रताप सिंह ने किया। कृष्णलता श्रीवास्तव का कहना था कि मतदान के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से बेहतर ढंग से मतदान के महत्व को बताया गया है। लोगों के बीच जागरूकता का संदेश पहुंचाना सराहनीय कार्य है। डॉ. मोनिका सिंह का कहना था कि सभी को अपने कर्तव्य और अधिकार के लिए सचेत रहने की जरूरत है। मतदान के माध्यम से हर किसी को अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों से लोग जागरूक होते हैं। कार्यक्रम से मताधिकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। डॉ. सुनीता का कहना था कि लोकतंत्र में मतदान के महत्व से जुड़ी कई ज्ञानपरक जानकारी दी गई। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। 
विज्ञापन

फरहीन खान का कहना था कि मतदाता जागरूकता गोष्ठी में एक-एक वोट के महत्व बारे में बेहद सहज ढंग से बताया गया। राष्ट्रहित में मतदान बेहद जरूरी है। इस संदेश को आसपास के लोगों को बताया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed