फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sunshine during the day, increased melting in the evening

Maharajganj News: दिन में धूप, शाम को बढ़ी गलन

Sun, 18 Jan 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, increased melting in the evening
महराजगंज। जिले में मौसम के बदलते तेवरों ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को ठंड का तीखा अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा और ठंड के कारण राहगीरों के साथ-साथ कामकाजी लोगों को खासा परेशान होना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे के बाद मौसम में कुछ राहत मिली और चटख धूप खिल गई।
विज्ञापन

इसके बाद पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप बनी रही। हालांकि धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर पूरी तरह से कम नहीं हुआ। खासकर बाइक सवारों को चलते समय सर्द हवा का सामना करना पड़ा, जिससे ठिठुरन महसूस होती रही। घरों के अंदर और कमरों में भी गलन बनी रही, जिससे लोगों ने गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा लिया।शाम ढलते ही मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। ठंडी हवा चलने लगी और इसके साथ ही गलन में इजाफा हो गया। जवाहरलाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज महराजगंज के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह ने भी इस मौसम को गेहूं की खेती के लिए लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि ठंड और कोहरे का यह क्रम अभी कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed