फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sugarcane farmer detail on board

गन्ना परिषदों में दर्ज होगा उत्कृष्ट किसानों का विवरण

Sun, 11 Jul 2021 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
sugarcane farmer detail on board
गन्ना परिषदों में दर्ज होगा उत्कृष्ट किसानों का विवरण
विज्ञापन

- विभाग ने शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चार गन्ना परिषदों में उत्कृष्ट गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। बेहतर खेती व अच्छी उपज से नाम कमाने वाले किसानों का विवरण संबंधित गन्ना परिषद में दर्ज किया जाएगा। विभागीय व विभिन्न जांच दलों में आने वाले अधिकारी कृषकों के विवरण को देख कर उनके प्लाट का स्थलीय निरीक्षण कर सकेंगे।
जिले के चार गन्ना परिषदों में लगभग 16000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की खेती की जाती है। गन्ने की खेती को व्यापक रुप देने के लिए विभागीय स्तर से निरंतर प्रयास जारी है। विभाग ने अब किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए यह व्यवस्था बनाई है कि परिषद के जिस किसान द्वारा सर्वाधिक गन्ने का उत्पादन किया जाएगा, उसका नाम संबंधित परिषद मेें दर्ज करते हुए उसे नजीर के रुप में अन्य किसानों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे कि वे भी प्रेरित होकर गन्ने का अधिक से अधिक उत्पादन करें। ऐसा किए जाने से जहां बड़ी संख्या में किसानों को व्यापकता मिलेगी, वहीं गन्ने का उत्पादन भी बढ़ सकेगा। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि जिले के सभी चार गन्ना परिषदों में उत्कृष्ट उपज वाले किसानों का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। परिषद के जिम्मेदार अविलंब इस कार्य को कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

-----------------
किसानों को स्वयं भरना होगा घोषणा पत्र
घोषणा पत्र भरने के दौरान किसानों को आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट , पैन कार्ड अथवा बैंक पासबुक में किसी एक की स्वप्रमाणित प्रति तथा राजस्व खतौनी की स्वप्रमाणित प्रति भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed