फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sugarcane and Papaya agriculture Damaged with Water

जलभराव में बर्बाद हो गई गन्ना, पपीता एवं केले की फसल

Sun, 12 Sep 2021 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
sugarcane and Papaya agriculture  Damaged  with Water
जलभराव से बर्बाद हो गई गन्ना, पपीता एवं केले की फसल
विज्ञापन

सिसवां बाजार (महराजगंज)। विगत माह बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव होने से गन्ना, पपीता एवं केले की खेती बर्बाद हो गई है। जहां इस नुकसान से किसानों की चिंता में इजाफा हुई है वहीं, अब किसानों को सरकार से मदद की दरकार है। क्षेत्र में ज्यादातर किसान गन्ना एवं केले की खेती करते हैं। वहीं कुछ पपीते की खेती भी करते हैं।
जलभराव होने से किसानों की खेती चौपट हो गई है। खेत से पानी हटने के बाद बर्बाद हुई फसल को ठीक करने में किसान जुटे हैं। वहीं, बची हुई फसल में जरूरी दवाओं को छिड़काव कर व्यवस्थित किया जा रहा है। क्षेत्र के किसानों के कहा कि सिर्फ जलभराव से ही नहीं रोग लगने से भी फसल चौपट हुई है। लगी हुई पूंजी कैसे निकलेगी इसे सोचकर किसान परेशान हैं। सबया गांव के रहने वाले रामअवध चौरसिया ने बताया कि 28 एकड़ में केला एवं 60 एकड़ लीज पर लेकर गन्ने की खेती की, लेकिन जलभराव से ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फसल लगाने में लाखों की रकम खर्च हो गई। लेकिन जलभराव एवं रोग लगने से ज्यादातर फसल बर्बाद हो गई है। जलभराव से चार एकड़ केला व पौने तीन एकड़ गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। सरकार से कुछ मदद मिल जाती तो अच्छा रहता। राजन मद्धेशिया ने बताया कि गुरली व भमौरी फार्म में 10 एकड़ भूमि लीज पर लेकर केले की खेती की है। जलभराव से केले की फसल पूरी तरह से चौपट हो गई। फसल लगाने में खर्च हुई धनराशि निकलना मुश्किल है। बर्बाद हुई फसल के एवज में मुआवजा मिल जाता तो अच्छा रहता। किसानों के उत्थान की बात की जाती है। लेकिन वक्त आने पर किसानों की मदद नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवां कस्बे के श्रीरामजानकी मंदिर रोड निवासी काशी प्रसाद वैश्य का कहना है कि गोनहां में सात एकड़ केला व पपीता लगाया। जिस पर 6 लाख रुपये व्यय हुआ था, लेकिन पूरी फसल बर्बाद हो गई है। अब जरूरी कार्य कैसे होंगे, इसे लेकर परेशानी बढ़ गई है। वहीं, राजेश यादव का कहना है कि बुचियां सबया में दो एकड़ केले की खेती की है। लेकिन खेतों में जलभराव होने से काफी नुकसान हुआ है। कुछ हिस्सा बचा है। लेकिन उससे लागत निकला मुश्किल लग रहा है।
सिसवा ब्लॉक के एडीओ एजी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग की ओर से नुकसान का आकलन कर किसानों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed