फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Study will be held on 150 seats in medical college, approval received

Maharajganj News: मेडिकल काॅलेज में 150 सीटों पर होगी पढ़ाई, मिली स्वीकृति

Tue, 09 Jul 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Jul 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Study will be held on 150 seats in medical college, approval received
महराजगंज। पीपीपी मोड पर केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से सत्र 2024-25 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति दी है। यह जानकारी संस्था के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं एमबीबीएस की पढ़ाई करेंगे। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग के निरीक्षण के बाद एमबीबीएस छात्रों के पठन-पाठन के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन

सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। 21 विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम नियुक्त है। जनरल मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष सहित दो प्रोफेसर, तीन एसोसिएट प्रोफेसर, छह असिस्टेंट प्रोफेसर और पांच सीनियर रेजिडेंस डॉक्टर नियुक्त हैं। वहीं पीडियाट्रिक विभाग में विभागाध्यक्ष के साथ दो प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर, चार असिस्टेंट प्रोफेसर और तीन सीनियर रेजिडेंस नियुक्त हैं।
विज्ञापन

चर्म रोग विभाग में विभागाध्यक्ष के साथ एक एसोसिएट प्रोफेसर, एक असिस्टेंट प्रोफेसर और एक सीनियर रेजिडेंस की नियुक्ति है। वहीं मनोरोग विभाग में विभागाध्यक्ष के साथ एक एसोसिएट प्रोफेसर, एक असिस्टेंट प्रोफेसर और एक सीनियर रेजिडेंस के साथ एक क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की तैनाती हुई है। जनरल सर्जरी विभाग में विभागाध्यक्ष के साथ छ प्रोफेसर, पांच असिस्टेंट प्रोफेसर और पांच सीनियर रेजिडेंस की नियुक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डी रोग विभाग में विभागाध्यक्ष के समेत तीन प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर तीन असिस्टेंट प्रोफेसर और तीन सीनियर रेजिडेंस की नियुक्ति है। वहीं ओटो राइनो लैरींगोलॉजी विभाग में विभागाध्यक्ष के साथ एक एसोसिएट प्रोफेसर, दो असिस्टेंट प्रोफेसर और दो सीनियर रेजिडेंस डॉक्टर नियुक्त हैं। 212 विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed