फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   students swear

छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों का पालन करने की शपथ

Tue, 19 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
students swear
छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों का पालन करने की शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय पं दीनदयाल इण्टर कॉलेज परिसर में यातायात जागरूकता सप्ताह के तहत मंगलवार को छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी गई। छात्रों ने शपथ ली कि वे अठारह वर्ष की आयु पूर्ण किए बिना वाहन नहीं चलाएंगे। साथ ही वैध लाइसेंस के बिना किसी भी प्रकार के वाहन को संचालित नहीं करेंगे।

कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष हजारों लोग मार्ग दुर्घटना में असमय काल-कवलित हो जाते हैं या आजीवन अपंगता का शिकार होते हैं। सड़क पर चलते समय थोड़ी सी जागरूकता तथा यातायात नियमों का पालन कर इन दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। जान -माल की क्षति को भी टाला जा सकता है। छात्रों को संकल्प दिलाया कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करते हुए दूसरों को भी इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर घनश्याम राव, आनन्द प्रकाश राव, जितेन्द्र वर्मा, एस एन पाण्डेय, राकेश सहानी, वासुदेव प्रजापति, एस के पाण्डेय, ओमप्रकाश गुप्ता, संजय प्रजापति, सूर्य लाल गुप्ता, विश्वनाथ प्रजापति, धर्मेन्द्र गुप्ता, अजय गुप्ता, अशोक तिवारी, अर्पिता श्रीवास्तव, उमा वर्मा, इशरत जहाँ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed