{"_id":"5dc073408ebc3e01451c3add","slug":"student-dead-on-road-accident-maharajganj-news-gkp328004384","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्टर ट्राली की चपेट में आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सुभवल गांव के पास स्कूल से साईकिल से घर आ रही कक्षा पांच की छात्रा ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
बताया गया कि श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नंदना निवासी मनोज सिंह की बेटी अनुष्का सिंह 10 बीएम सिंह मेमोरियल स्कूल बैलो में कक्षा पाच की छात्रा थी। वह सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह साईकिल से अपने घर नंदना जा रही थी। अभी वह सुभवल गांव के पास पहुंची थी कि छठ माता की मूर्ति विसर्जन कर के आ रही टैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। जिससे अनुष्का की मौके पर ही मौत हो गई।
इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टैक्टर ट्राली को कस्टडी मे ले लिया गया है। तहरीर मिलते मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।