{"_id":"683f4df96cd60051190e953a","slug":"strict-monitoring-will-be-done-through-drones-and-cctv-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150920-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ड्रोन और सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ड्रोन और सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बकरीद के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने मस्जिदों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष रणनीति बनाई है। संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा को चाक-चौबंद किया गया है। मंदिरों और ईदगाहों के आसपास पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ-साथ पीएसी की कंपनियां भी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगी।
बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत जिले के पुलिस बल के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के दौरान विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मस्जिदों में सुचारु रुप से नमाज अदा कराने के लिए पुलिस की ओर से विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण के लिए समुचित व्यवस्था करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं, ताकि भगदड़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्य मंदिरों और ईदगाहों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही, नमाजियों की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। पुलिस की संयुक्त टीम विशेष निगरानी रखेगी, ताकि पॉकेटमारी, छेड़खानी और चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। धार्मिक जुलूसों और ईद की नमाज के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।