फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Strict action will be taken on negligence in election work

चुनाव कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 03 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken on negligence in election work
चुनाव कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू किए जाने पर जोर दिया गया। उन्होंने सभी एसडीएम और पुलिस क्षेत्राधिकारी को अपने - अपने कार्य क्षेत्र में मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम ने मातहतों को नामांकन से लेकर प्रतीक आवंटन तक के सभी कार्यों को बेहतर ढंग से करने का निर्देश दिया। तीन नवंबर तक नामांकन कक्ष में अध्यक्ष व सदस्य पद के नामांकन को लेकर की गई व्यवस्था में बारे में अवगत कराने को कहा गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव के लिए फ्लैग मार्च निकालने की हिदायत भी दी। ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के प्रस्तावक, नोड्यूज, शुल्क जमा करने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी भी दी। उन्होंने निर्वाचन में लगाए गए सभी कंप्यूटर आपरेटरों को तीन नवंबर को एनआईसी में प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य के प्रति जरा भी लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed