फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Street dealer

बाईपास बनवाने को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 01 Aug 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Street dealer
दुर्गा मंदिर के पास एनएच730 के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापार मंडल के पदाधिकरी - फोटो : MAHARAJGANJ
व्यापारियों ने प्रदर्शन कर की बाईपास निर्माण की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 का बाईपास रोड बनवाने की मांग को लेकर जनपद के उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने गुरुवार को नगर में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान कुछ देर तक दुकानें बंद रहीं।

व्यापार मंडल के संयुक्त प्रदेश महामंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मुख्यालय से फरेंदा तक एकल मार्ग होने की वजह से सड़क पर जाम लग जाता है। नगर का पूरा व्यवसाय इस एकल मार्ग के जरिए संचालित है। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग को नगर के बीच से न ले जाकर बाईपास बनवाते हुए ले जाया जाए। ज्ञापन में व्यापारियों ने बाईपास बनवाने, आमजन व व्यापारियों का आशियाना बचाने, धार्मिक स्थलों को टूटने से बचाने, परतावल में बाईपास बनवाने समेत अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग की। इस दौरान सुधाकर पटेल, अश्विनी पटेल, गोपाल गुप्ता, दीपनरायन अग्रहरी, संतोष कुमार, प्रमोद, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed