{"_id":"5cfab4aabdec2206fe0627a3","slug":"storm-power-electricity-people-get-annoyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-पानी से बिजली गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-पानी से बिजली गुल, लोग परेशान
Sat, 08 Jun 2019 12:32 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
आंधी-पानी से बिजली गुल, लोग परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मौसम गुरुवार की रात में अचानक बदल गया। रात में तेज आंधी-पानी आई। इस दौरान शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से लोग गुरुवार की रात के साथ ही शुक्रवार को पूरे दिन भर उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। बिजली न आने से अस्पताल में मरीजों को दिक्कत हुई। जनरेटर के सहारे अस्पताल में विद्युत आपूर्ति की गई। वही बरामदे में बैठे तीमारदार भी गर्मी से परेशान दिखे। वहीं विद्युत निगम के कर्मचारी दिन भर फाल्ट दूर करने में लगे रहे। आफीसर्स कालोनी के सामने पोल पर तार ठीक करने में जुटे रहे। शुक्रवार को शाम चार बजे के करीब जब बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
गुरुवार की रात अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई तो लोगों को इस प्रचंड गर्मी में थोड़ी राहत मिली। इस बीच शुक्रवार को जैसे-जैसे धूप तेज होती गई, लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए। उधर, गुरुवार की रात आई आंधी-पानी से तमाम स्थानों पर टिनशेड उड़ गए। साथ ही शहर समेत ग्रामीणों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी चरमरा गई। अस्पताल से लेकर घरों तक लोग गर्मी से बेहाल रहे। वहीं कई मोहल्ले में पानी के लिए लोगों को दिक्कत हुई। साथ ही मोबाइल भी चार्ज करने में परेशानी हुई। इनवर्टर बैठ जाने से बच्चे, बूढ़े एवं महिलाएं सभी परेशान रहे। शहर में तार टूटने के कारण राजीव नगर, लोहिया नगर, हमीदनगर, पिपरदेउरा, मुख्य चौहारा, सक्सेना नगर की बिजली रात से ही गुल रही। इन इलाकों में शुक्रवार को भी पूरे दिन बिजली नहीं आई। आपूर्ति शाम चार बजे सुचारु हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लोहिया नगर के गणेश श्रीवास्तव का कहना था कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्युत निगम सतर्क नहीं है। टूटे तार की मरम्मत करने में आठ से 10 घंटे लग गए। इस बीच गर्मी से लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। बीमार लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। जय कसौधन ने कहा कि दिन में बिजली नहीं रहने से काफी दिक्कत हुई। वहीं ममता वर्मा ने कहा कि बच्चों को काफी परेशानी हुई। इनवर्टर बैठ जाने से मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाया। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने बताया कि तार ठीक करने के लिए कर्मियों की टीम लगी है। लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।