फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   stolen cash and 40 bori rice and wheat

शटर का ताला तोड़कर नकदी समेत 40 बोरी अनाज की चोरी

Fri, 31 Dec 2021 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
stolen cash and 40 bori rice and wheat
शटर का ताला तोड़कर नकदी समेत 40 बोरी अनाज चोरी
विज्ञापन

पीछा करने पर चोरों ने दुकान मालिक पर ईंट-पत्थर से किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। कप्तानगंज मार्ग, त्रिपाठी चौक पर स्थित एक गल्ले की दुकान में अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर काउंटर में रखे 8000 रुपये नकदी समेत धान, गेहूं की 40 बोरी चुरा लिए। जानकारी होने पर दुकान के मालिक ने चोरों का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद चोरों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे उनकी गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत परतावल के धनगड़ा निवासी सतीश मद्धेशिया का कप्तानगंज मार्ग के त्रिपाठी चौक पर गल्ले की दुकान है। हमेशा की तरह वह बृहस्पितवार रात दुकान बंद कर अंदर सोने चले गए। रात करीब दो बजे चोरो ने शटर का ताला तोड़कर सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर काउंटर में रखे 8 हजार रुपये नकद तथा धान, गेहूं का 40 बोरी पिकअप पर लादकर जाने लगे। आवाज सुनकर सतीश जगे और बाहर गए तो देखा की चोर पिकअप लेकर भाग रहे हैं। वह अपने चार पहिया वाहन से पिकअप का पीछा करने लगे। पिपराइच क्षेत्र के सिधावल तक पीछा करने के बाद चोरों ने ईंट, पत्थर से हमला कर दिया। जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। चोरों ने उन्हें जान से मारने का भी प्रयास किया। किसी तरह जान बचाकर वापस आए। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 तथा स्थानीय पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल करने में जुटी है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि रास्ते पर अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed