फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   State government serious to improve health service

स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर

Sun, 20 Nov 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
State government serious to improve health service
कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को स्टाफ नर्सों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया - फोटो : MAHARAJGANJ
स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदेश की योगी सरकार स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए कृत संकल्पित है। गंभीरता पूर्वक स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर कर व्यवस्था दुुरुस्त करने में जुटी है। ये बातें बतौर मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दस स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र देते हुए कहीं।
विधायक ने कहा कि तैनाती पाने वाली सभी स्टाफ नर्स पूरी तत्परता से कार्यों को करें तथा स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने में भागीदार बनें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने कहा कि स्टाफ नर्सों की तैनाती से स्वास्थ्य सुविधा की गुणवत्ता और बेहतर होगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिन दस स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र मिला है, उसमें से छह जिला अस्पताल में तैनात होंगी।
विज्ञापन

वहीं दो को संतकबीर नगर जिले में तथा एक-एक को कुशीनगर व सिद्धार्थनगर जिले में तैनात किया जाएगा। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह, सत्येंद्र सिंह समेत अन्य कर्मी व स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed