{"_id":"64e50a10ec05475190059774","slug":"standing-on-the-road-waiting-for-the-bus-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-4329-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क पर खड़े होकर करते हैं बस का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क पर खड़े होकर करते हैं बस का इंतजार
विज्ञापन
बस स्टैंड न होने से लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आदर्श नगर पालिका नौतनवां में यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड नहीं है। जिससे लोग सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करने को विवश हैं। लेकिन जिम्मेदार खामोश हैं।
नौतनवां निवासी सुनील मिश्रा, सूरज मिश्र, अमित मणि त्रिपाठी, कमलेश और विनोद मिश्र आदि लोगों ने बताया कि नौतनवां नगर में खनुआ तिराहा, गांधी चौक, जयहिंद चौराहा, भगतसिंह चौक, घंटाघर चौक व अटल चौक प्रमुख चौराहे हैं। गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को बस का इंतजार इस चौराहों पर खड़े होकर करना पड़ता है। यहां वर्षा व धूप से बचाव के लिए कोई सुविधा नहीं है। जबकि गांधी चौक पर यात्री प्रतीक्षालय है, वहां भी दुकानदारों व टेंपो का कब्जा रहता है। कभी-कभी तो घंटे बीत जाते हैं, बस नहीं आती है। जिससे काफी दिक्कत उठानी पड़ती है।
-- -- -- -- -
नगर के तीन किलोमीटर के दायरे में दो बस स्टैंड होना चाहिए। जिसमें यात्रियों के बैठने, पेयजल, बिजली, पंखा व टीन शेड की सुविधा उपलब्ध रहे। इससे एक सुनिश्चित स्थान पर लोगों का ठहराव रहेगा, उनको इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
- अमित मणि त्रिपाठी
बस स्टैंड नहीं होने के कारण लोगों को दुकान, किसी के घर के बाहर व सड़क पर खड़ा रहना पड़ता है। इसमें सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को होती है। साथ ही दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है।
- सूरज मिश्र
-- -- -- -- -- -- -
नौतनवा कस्बे में बस स्टैंड के लिए किसी ने पहल नहीं की है और न ही कोई प्रस्ताव पारित हुआ है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए विचार किया जाएगा।
- सुनील कुमार, अधिशासी अधिकारी, नौतनवां