फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sports will make children blossom, data is being prepared for issuing sports grants

Maharajganj News: खेल से खिलेंगे नौनिहाल, स्पोर्ट्स ग्रांट जारी करने को तैयार किया जा रहा डाटा

Sat, 28 Mar 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sports will make children blossom, data is being prepared for issuing sports grants
प्राथमिक विद्यालयों को 5 हजार, पूमावि को 10 और कंपोजिट विद्यालयों को मिलेंगे 15 हजार
विज्ञापन

खेल संसाधन खरीद का इस बार बीईओ की ओर से सत्यापन किया जाएगा
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय बच्चों को खेलकूद के संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। संसाधनों की खरीद के लिए स्कूलों को धनराशि अवमुक्त कराने के लिए स्कूलों का डाटा तैयार किया जा रहा है। नए सत्र में भी पहले माह ही स्कूल प्रबंध समिति के खाते में स्पोर्ट्स ग्रांट पहुंचाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।
शासन स्तर से बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं। परिषदीय स्कूल में इसे बढ़ावा देने के लिए बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा का प्रारूप प्रभावी है। इसमें स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। इसके लिए प्राथमिक स्तर के स्कूलों को स्पोर्ट्स ग्रांट के तहत 5000 रुपये, कंपोजिट को 15000 रुपये और पूर्व माध्यमिक विद्यालय को 10,000 रुपये खेल सामग्री की खरीद के लिए दिए जाते हैं। नए शिक्षा सत्र के पहले महीने स्पोर्ट्स ग्रांट एसएमसी के खातों में शासन से पहुंच सके।
विज्ञापन

बीईओ करेंगे सत्यापन
स्पोर्ट्स ग्रांट का दुरुपयोग न हो इसके लिए इस बार सत्यापन का प्रावधान किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को खेल सामग्री का सत्यापन स्कूल वार करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

अप्रैल में सभी बेसिक के स्कूलों के लिए स्पोर्ट्स ग्रांट जारी हो सके इसके लिए डाटा तैयार किया जा रहा है। इसे शासन को शीघ्र भेजा जाएगा। खेलकूद की सामग्री खरीद का सत्यापन कराया जाएगा।
- रिद्धि पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed