{"_id":"61c0c1f245b0fe712443e495","slug":"specialist-doctor-not-available-in-chc-nautanva-maharajganj-news-gkp420621476","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी नौतनवां में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी नौतनवां में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से परेशानी
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौतनवां में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
सीएचसी नौतनवां में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से परेशानी
- अल्ट्रासाउंड और सीआर्म मशीन फांक रही धूल
- मरीजों को बाहर जाना पड़ता है इलाज कराने
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्हें इलाज के लिए दूसरे जाना पड़ रहा है। वहीं अल्ट्रासाउंड मशीन और हड्डी से जुड़े ऑपरेशन करने के लिए लाई गई सीआर्म मशीन को चलाने के लिए विशेषज्ञ भी नहीं है।
इलाज कराने आए आराजी महुअवा गांव के सुभाष चंद्र ने बताया कि कमर में दर्द है। हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से इलाज के लिए बाहर जाकर दवा कराना पड़ेगा। नौतनवां कस्बे के सूरज मिश्रा ने बताया कि पेट में दर्द है अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बाद भी बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा। गनवरिया गांव की कमलावती ने बताया कि बच्ची का इलाज कराने गई थी लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ न होने से सामान्य दवा लेकर लौटना पड़ा। खैराटी गांव के महेंद्र यादव ने बताया कि पत्नी तबीयत खराब है, स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण गोरखपुर में इलाज कराना पड़ा। रेनू यादव ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं से अधिक मूल्य देकर बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा।
अस्पताल में इनकी है तैनाती
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौतनवां पद सृजन के अनुसार तैनाती नहीं है। छह डॉक्टर में महज चार की तैनाती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राव गौतम, डॉ. मकसूद अहमद एवं डॉ. इंद्रजीत संविदा, डॉ. शैफाली तैनात हैं। यहां फार्मासिस्ट राजेश वर्मा और संजय कुमार है। डेंटल हाइजिनिस्ट अजयपाल सिंह हैं। लैब टेक्नीशियन जितेंद्र शर्मा, एक्सरे टेक्नीशियन जेपी चौधरी, साकिर, शिव सहाय शुक्ला हैं। डार्क रूम सहायक सुधीर हैं। वार्ड ब्वाय महेंद्र तथा फर्स बहादुर भंडारी हैं। वार्ड आया रंभा हैं। आवश्यक दवाइयां मौजूद हैं। दो एंबुलेंस हैं। इस सीएचसी के अंतर्गत 30 गांव आते हैं।
विज्ञापन
इनकी नहीं है तैनाती
सीएचसी नौतनवां में जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन, बालरोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, चीफ फार्मासिस्ट, ऑर्थोपेडिक, डेंटिस्ट, वरिष्ठ सहायक, लैब सहायक, सफाई कर्मचारी, चौकीदार की तैनाती नहीं है।
अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज करने का प्रयास जारी है। अल्ट्रासाउंड मशीन व सीआर्म मशीन पांच वर्ष पहले मिली थी। लेकिन इसे संचालित करने के लिए विशेषज्ञ की तैनात नहीं हुई है।
- डॉ. अमित राव गौतम, अधीक्षक, सीएचसी नौतनवां