{"_id":"6ac40ad645ebb12a3f0f65af","slug":"special-secretary-rural-development-department-inspected-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186451-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कहीं नल से जल नहीं, तो कहीं नल ही नहीं, गलत सूचना देने पर अवर अभियंता को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कहीं नल से जल नहीं, तो कहीं नल ही नहीं, गलत सूचना देने पर अवर अभियंता को फटकार
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास विभाग के विशेष सचिव रजनीश चंद्रा ने सोमवार को पनियरा ब्लॉक क्षेत्र का निरीक्षण किया। क्षेत्र के मोहद्दीनपुर में निरीक्षण में कहीं नल से जल नहीं आने की शिकायत मिली तो कहीं नल ही नहीं मिला। इस पर उन्होंने जल जीवन मिशन के अवर अभियंता को फटकार लगाई। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विशेष सचिव ने जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल आपूर्ति के बारे में पूछा। अवर अभियंता पंकज कुमार ने पानी की आपूर्ति होने और हर घर में पानी पहुंचने की बात बताई। इस पर विशेष सचिव ने ग्रामीणों से सीधे बात की। ग्रामीण गोपाल ने बताया कि उनके घर पानी का नल नहीं लगा है। गुड्डी और अशर्फी ने शिकायत की कि जब से नल बना है, तब से पानी नहीं आता है। विशेष सचिव ने गलत सूचना पर अवर अभियंता को फटकार लगाई और जांच के आदेश दिए।
रजनीश चंद्रा सोमवार को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा व कृषि जैसी सेवाओं में आधारभूत अवसंरचना व सामाजिक विकास के परिवर्तनों का भौतिक सत्यापन करने पनियरा पहुंचे थे। उन्होंने ग्राम पंचायत डिंगुरी, रामनगर और मोहद्दीनपुर का दौरा किया। आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां बच्चों की लंबाई नापने वाली इंफेटो मीटर खराब मिली। वजन मशीन भी टूटी हुई थी और बिजली व बायोमीट्रिक शौचालय नहीं थे, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विशेष सचिव ने मोहद्दीनपुर के प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक रामउजागिर यादव ने बताया कि कक्षा एक से पांच तक के छात्र मैट पर बैठते हैं, जबकि छह से आठ तक के बच्चे बेंच पर बैठते हैं। उन्होंने स्मार्ट क्लास का भी अवलोकन किया।
इस दौरान डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, प्रभारी बीडीओ रणजीत सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अधिदेव कश्यप, एबीएसए अंकिता सिंह, सीडीपीओ नीना गुप्ता और एडीओ पंचायत राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
ब्लॉक में 158 दिव्यांग बच्चे, शिक्षक सिर्फ चार
बीएसए से दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए टीचर और सामग्री के बारे में जानकारी ली गई। बताया गया कि ब्लॉक के 158 विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए केवल चार शिक्षक उपलब्ध हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र का भी किया निरीक्षण
विशेष सचिव ने परिसर में चल रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का भी जायजा लिया। वहां भी बच्चों की लंबाई नापने की मशीन खराब और वजन नापने की मशीन टूटी हुई पाई गई। उन्होंने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।