फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   SP leaders protest brack from police

सपा नेताओं को पुलिस ने नजर बंद किया

Sun, 17 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
SP leaders protest brack from police
धरना-प्रदर्शन की सूचना पर सपा नेताओं को आवास पर ही पुलिस ने रोका
विज्ञापन

फरेंदा/बृजमनगंज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरण कार्यक्रम के तहत बृजमनगंज कस्बे में धरना -प्रदर्शन की सूचना पर रविवार को पुलिस सख्त रही। पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर ही रोक दिया गया। फरेंदा के पूर्व विधायक विनोद तिवारी को उनके आवास पर ही पुलिस का कड़ा पहरा लगा कर उनको कार्यक्रम करने से रोक दिया गया।
पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर कहा कि योगी सरकार सपा के कार्यक्रमों से घबरा गई है। जनहित के आंदोलनों पर प्रतिबंध लगाकर गैर कानूनी तरीके से राजनीतिक कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। सरकार लाठी के बल पर जनता की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है। प्रदेश की जनता सरकार के कार्य से पूरी तरह से असंतुष्ट है। किसान महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। पुलिस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने पर जुटी है। बृजमनगंज में एसओ द्वारा विधान सभा अध्यक्ष मदन गोपाल यादव को रोका गया।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि आगामी विधान सभा के चुनाव में जनता भाजपा सरकार को जबाब देने का मन बना लिया है। इस दौरान डॉ. रामनरायन चौरसिया, गौरीशंकर मालवीय, लाल बहादुर श्रीवास्तव, शाश्वत मणि, देवेंद्र पांडेय, कृष्ण मुरारी, सुग्रीव, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे। सीओ सुनील दत्त दुबे बताया कि बगैर अनुमति के कार्यक्रम करने के कारण सपा कार्यकर्ताओं को रोका गया। क्षेत्र में शाति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed