{"_id":"f98c86e1f1cc13a8486397b5f4f23fb3","slug":"sp-candidate-s-husband-detained-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी के पति को हिरासत में लिया, छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी के पति को हिरासत में लिया, छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए जिले के 12 ब्लॉकों में शुक्रवार को नामांकन हुआ। प्रस्तावक व अनुमोदक नहीं होने के बावजूद अंदर जाने पर सपा के एक प्रत्याशी के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ ही देर बाद छोड़ भी दिया।
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से नामांकन शुरू हो गया। इसके पहले ही चुनाव पर्यवेक्षक, डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव व एसपी भारत सिंह यादव सदर ब्लॉक में व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। निर्देश दिया कि प्रत्याशी के अलावा उनके प्रस्तावक व अनुमोदक ही अंदर आएंगे।
इसी बीच सदर ब्लॉक में सपा प्रत्याशी किरन गुप्ता के पति अजय गुप्ता उर्फ लल्ला पेपर दुरुस्त कराने की बात कहकर अंदर चले गए। सीओ पंकज कुमार सिंह अंदर आने का कारण पूछने लगे। पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई।
विज्ञापन
सदर ब्लॉक में किरन गुप्ता के अलावा उनकी सास शोभा ने भी नामांकन किया। बाद में सपा से निष्कासित आफाक खान की पत्नी गजल समर्थक व अनुमोदक के साथ नामांकन कीं। यहां किरन पाल के समर्थक व अनुमोदक ने नामांकन किया।
फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक पांच सेट पर्चा दाखिला किए गए। सपा प्रत्याशी उर्मिला चौधरी ने दो सेट में अपना नामांकन किया। पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने भी दो सेट में नामांकन किया। वर्तमान प्रमुख मंजू सिंह ने एक सेट में अपना नामांकन किया।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक चुनाव अधिकारी डीसी मनरेगा अशोक कुमार मौर्या अपने सहयोगियों के साथ प्रत्याशियों के इंतजार में थे। पहचा पर्चा दाखिला सपा से सिसवा विधायक के बड़े भाई कैप्टन मानवेन्द्र सिंह का हुआ। उनके प्रस्तावक व क्षेत्र पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर उर्फ लल्ले सिंह रहे।
इसी पक्ष के क्षेत्र पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह ने एक सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। इसके कुछ ही देर के बाद ब्लॉक प्रमुख उदय प्रताप सिंह लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में प्रमुख ने दो सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। प्रमुख की पत्नी बिन्दु सिंह ने भी एक सेट पर्चा दाखिल किया। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी व चुनाव पर्यवेक्षक ने स्थिति का जायजा लिया।
रतनपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नौतनवा ब्लॉक से प्रमुख पद के लिए पांच पर्चे दाखिल हुए। जिसमें सावित्री देवी ने दो सेट, विंद्रावती ने दो सेट और शैल ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। सावित्री देवी के साथ नौतनवा विधायक कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।
धानी प्रतिनिधि के मुताबिक तीन प्रत्याशियों ने छह सेट में पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने वालों में महबूब आलम ने दो सेट में, देवेंद्र मोहन चौधरी और उनकी पत्नी शशि किरन चौधरी ने दो-दो सेट में नामांकन किया। महबूब आलम सपा के प्रत्याशी हैं। उनके साथ फरेंदा विधायक विनोद तिवारी व आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सुशील कुमार टिबेड़वाल मौजूद थे।
परतावल प्रतिनधि के अनुसार यहां प्रमुख पद के लिए तीन नामांकन दाखिल हुए। सपा के घोषित प्रत्याशी हरिशंकर वर्मा के अलावा धीरज यादव और उनकी पत्नी नीलम यादव ने नामांकन किया।
लक्ष्मीपुर व पुरन्दरपुर प्रतिनिधि के अनुसार लक्ष्मीपुर ब्लॉक के लिए सपा से तजेद्र पाल सिंह व सतीश पांडेय ने दो-दो सेट में नामांकन किया।बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार तारा देवी और सपा से जईती देवी ने दो-दो सेट में नामांकन किया।