{"_id":"aacaf4a62f42ff0a7ba82d076299ecd2","slug":"sp-candidate-including-five-who-filed-papers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी समेत पांच ने पर्चे भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी समेत पांच ने पर्चे भरे
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी समेत पांच ने नामांकन भरा। प्रत्याशियों में तीन महिलाएं भी हैं। नामांकन के बाद हुई जांच में सभी पर्चे वैध मिले। इस दौरान परिसर में काफी गहमा गहमी रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए शुक्रवार से ही गहमागहमी थी।
सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू होना था लेकिन भारी संख्या में फोर्स पहले ही पहुंच गई थी। डीएम कोर्ट के कक्षा संख्या 16 में डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में नामांकन शुरू हुआ। वार्ड नंबर तीन की लक्ष्मी गुप्ता जब नामांकन भरने पहुंचीं तो उनके साथ भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल मौजूद थे। लक्ष्मी के प्रस्तावक खुर्शेद व समर्थक ममता थीं।
इसके अलावा वार्ड नंबर 38 की जिला पंचायत सदस्य सोनी, वार्ड नंबर 36 से रंजू सिंह व वार्ड नंबर 47 से प्रभुदयाल ने नामांकन पत्र भरा। इन सभी प्रत्याशियों के साथ भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे। सबसे अंतिम में सपा प्रत्याशी व वार्ड नंबर नौ के जितेंद्र यादव पहुंचे। 2.39 मिनट पर उन्होंने नामांकन किया।
विज्ञापन
उनके प्रस्तावक मीना व समर्थक लालजी थे। जितेंद्र के साथ जिलाध्यक्ष यमुना यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अमित चौबे मौजूद थे। नामांकन का समय समाप्त होने के बाद प्रपत्रों की जांच हुई। जिसमें सभी पर्चे वैध मिले।
इस दौरान एडीएम कृपाशंकर पांडेय, एसडीएम सदर रणविजय सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह व ब्रह्मानंद गौड़ मौजूद थे। डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सपा प्रत्याशी समेत पांच ने नामांकन भरा है। जांच के दौरान सभी पर्चे वैध मिले। सोमवार को नामांकन पत्रों की वापसी होगी और सात जनवरी को चुनाव होगा।