{"_id":"5a96fc574f1c1ba32a8ba0a9","slug":"sp-announces-annula","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने किया पुरन्दरपुर थाने का वार्षिक मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने किया पुरन्दरपुर थाने का वार्षिक मुआयना
maharaganj
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
निरीक्ष्ाण्ा
- फोटो : amar ujala
लक्ष्मीपुर/पुरंदरपुर। महराजगंज के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को पुरन्दरपुर थाने का वार्षिक मुआयना किया। करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण के बाद उन्होंने अभिलेखों को सहेज कर रखने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने शस्त्रागार ने रखे हथियारों, मेस में बन रहे खाना, कार्यालय की साफ-सफाई, आरक्षी बैरक, सीसीटीवी कैमरों, गाड़ियों को देखा। इसके साथ ही उन्होंने होली में अराजक तत्वों से निपटने की तैयारी के बारे में आरक्षियों से जानकारी हासिल की। एसपी ने रजिस्टर पूर्ण रूप से तैयार नहीं होने पर नाराजगी जताई और अभिलेखों को 15 दिन में दुरुस्त करने के लिए एसओ आरके सिंह को निर्देशित किया। उन्होंने लंबित मामलों को त्वरित कार्रवाई कर निपटाने का भी निर्देश दिया।