फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smugglers fled, leaving behind seven sacks of fertilizer, upon being cornered.

Maharajganj News: घेराबंदी पर सात बोरी खाद छोड़कर भागे तस्कर

Mon, 20 Jul 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Smugglers fled, leaving behind seven sacks of fertilizer, upon being cornered.
महराजगंज। सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के तहत रेगहिया चौकी पुलिस और एसएसबी ने सात बोरी यूरिया खाद बरामद की है। जवानों की घेराबंदी की भनक लगते ही तस्कर खाद छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया। बरामद खाद को जब्त कर कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रेगहिया चौकी पुलिस और एसएसबी के जवान भारत-नेपाल सीमा से सटे ग्रामसभा धमऊर-मटरा क्षेत्र में संयुक्त गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना के आधार पर एक खेत में छिपाकर रखी गई लावारिस हालत में सात बोरी यूरिया खाद बरामद की गई। पुलिस और एसएसबी की कार्रवाई के दौरान तस्कर जवानों को देखकर सीमा पार नेपाल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

रेगहिया चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि बरामद खाद को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा तस्कर की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed