फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Smuggled pulses recovered in raid at warehouse

Maharajganj News: गोदाम में छापेमारी में तस्करी की दाल बरामद

Fri, 12 Dec 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Smuggled pulses recovered in raid at warehouse
सोनौली। सीमा से सटे भैरहवा गल्ला मंडी में भैरहवा पुलिस ने एक गोदाम में छापेमारी कर भारत से तस्करी कर लाई गई मटर और मसूर की दाल बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर भैरहवा पुलिस को सूचना मिली कि गल्ला मंडी में भारत से तस्करी कर लाई गई दाल रखी गई है। सूचना के बाद नेपाल पुलिस ने उक्त गोदाम में छापेमारी कर 73 बोरी मटर और 6 बोरी मसूर की दाल बरामद किया। डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड संख्या 6 स्थित गल्लामंडी में एक गोदाम में अवैध रूप से मटर और मसूर की दालें जमा होने की सूचना प्राप्त होने पर छापेमारी कर 79 बोरी दाल बरामद कर सीज कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भैरहवा भंसार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम के साथ बॉर्डर पर किया पैदल मार्च

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सीओ अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस टीम ने पैदल गश्त किया। बॉर्डर से होने वाली तस्करी व अनैतिक गतिविधि के रोकथाम के उद्देश्य से संयुक्त टीम ने पैदल गश्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आए दिन बॉर्डर से खाद व नेपाली शराब की आवाजाही को लेकर टीम सख्ती के मूड में दिखी। सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि किसी भी कीमत पर बार्डर का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। लोगों को आने जाने की सहूलियत दी जाती है लेकिन इसी का फायदा तस्करी करने वाले भी उठाने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed