{"_id":"4660f7c92d14e428fd625431063a7e7b","slug":"smashed-dozens-furnaces-destroyed-50-quintals-lhn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों भट्ठियां तोड़ीं, 50 क्विंटल लहन नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जनों भट्ठियां तोड़ीं, 50 क्विंटल लहन नष्ट
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरेंदा क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ
विज्ञापन
अभियान चलाया गया। पुलिस एवं आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में भारी मात्रा
में कच्ची शराब व बनाने के उपकरण बरामद करते हुए छापेमारी करने वाली टीम ने
दर्जनों भट्ठियां तोड़ीं।
कच्ची शराब के खिलाफ एसडीएम जयचंद पांडेय व सीओ फरेंदा त्रिलोकी नाथ पांडेय व आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद ने क्षेत्र नगेसरापुर, परगापुर सहित कई गांवों में छापेमारी की। छापेमारी में नगेसरापुर में दो दर्जन से ज्यादा शराब की भट्ठियां तोड़ी गईं। इस दौरान शराब बनाने वाले उपकरण समेत 50 क्विंटल से जयादा लहन नष्ट किया गया।
सीओ ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा। दूसरी ओर पुलिस टीम को आता देख कच्ची शराब के धंधेबाज गांव से भाग निकले। घरों में सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही मिले। टीम में गेना सिंह, अरविन्द त्रिपाठी, दरोगा यादव, बृजगोपाल यादव के साथ महिला पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।