फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Smacking of silence is self-awareness'

‘चुप्पी तोड़ आत्मरक्षा के प्रति हों जागरूक’

Wed, 19 Dec 2018 12:32 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 19 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
'Smacking of silence is self-awareness'
‘चुप्पी तोड़ आत्मरक्षा के प्रति हों जागरूक’ - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रदेश में 17 नवंबर से संचालित नारी सशक्तिकरण अभियान का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर एक मैरिज हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन


   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ राम सिंहासन प्रेम ने कहा कि महिलाएं स्वयं जागरूक हों, चुप्पी तोड़कर अपनी आत्मरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के उत्पीड़न पर  महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए 1090, 181 और 100 नंबर पर डॉयल कर पुलिस को सूचना दें। अत्याचार सहने से और अधिक उत्पीड़न होता है। उन्होंने कहा कि यदि छात्राओं को स्कूल आते जाते समय कोई छेड़छाड़ की कोशिश करे तो उसे सहे नहीं।  इसके खिलाफ आवाज उठाएं।  विशिष्ट अतिथि गोरखपुर की पूर्व मेयर सत्या पांडेय ने कहा कि महिलाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए किए जाने प्रयास के बारे में जानकारी दी।  जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल ने कहा कि किसी प्रकार की परेशानी होने पर सरका की तरफ से जारी हेल्पलाइन नंबर व स्थानीय पुलिस से सहयोग लें। सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। महिला एसओ शीला यादव ने पुलिस विभाग की ओर से संचालित महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कई स्कूलों की महिला हेल्प लाइन 181 की टीम, छात्राएं, आशा कार्यकर्ता, एएनएम मौजूद रहीं। कार्यक्रममें रीना जायसवाल ने गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed