फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sluggish speed of wrestling, need for improvement

Maharajganj News: सुस्त पड़ी कुश्ती की रफ्तार, सुधार की दरकार

Sat, 20 May 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 20 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sluggish speed of wrestling, need for improvement
एक जनपद एक खेल योजना के तहत चयनित कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए करनी होगी विशेष कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एक जनपद एक खेल के तहत जिले में चयनित कुश्ती की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। नियमित रूप से खिलाड़ियों के न आने से इसे गति नहीं मिल पा रही है। नए खिलाड़ियों में भी रुचि नहीं देखी जा रही।
कुश्ती के खिलाड़ियों के लिए एक वर्ष पहले केंद्र की स्थापना कराई गई है। पहले वर्ष कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रवेश लिया, मगर उसमें से 20 ही ऐसे हैं जो नियमित रूप से अभ्यास करने आते हैं। इस वर्ष विभाग की ओर से शेष खिलाड़ियों को नए सिरे से जोड़ने की पहल की है। मगर अब तक प्रवेश लेने के प्रति किसी भी खिलाड़ी की ओर से रुचि नहीं दिखाई जा रही। जब तक नए खिलाड़ी इसमें प्रवेश नहीं लेंगे तब तक समस्या दूर नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

कुश्ती के खिलाड़ी निखिल ने बताया कि स्टेडियम मेें खेल संबंधी सुविधाओं के विकास की पहल होनी चाहिए। रवि ने बताया कि प्राचीन खेल कुश्ती के विकास के लिए जिले में पहल की गई, मगर खिलाड़ियों में पूरी तरह से रुचि नहीं देखी जा रही। खिलाड़ी अर्चना ने बताया कि बालिकाओं में भी कुश्ती के प्रति उत्साह निराशाजनक है। खुशी ने बताया कि कुश्ती में आगे बढ़ने की संभावना है। बालिकाओं को इसमें रुचि लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कोट
कुश्ती खिलाड़ियों के विकास की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों की कमी है, जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा।
-धर्मेंद्र यादव, कुश्ती प्रशिक्षक
...
कोट
एक जनपद एक खेल योजना के तहत व्यवस्थाओं में सुधार की कवायद होगी, ताकि कुश्ती खिलाड़ियों को अच्छी से अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
-धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed