फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Slow pace of NCD screening process

Maharajganj News: एनसीडी स्क्रीनिंग प्रक्रिया की रफ्तार सुस्त

Sun, 14 Sep 2025 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of NCD screening process
महराजगंज। जिले में गैर-संचारी रोग (एनसीडी) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग प्रक्रिया सुस्त चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष स्क्रीनिंग का कार्य अपेक्षित प्रगति नहीं दिखा पा रहा है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से 30 अगस्त तक 4,78,384 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन इस अवधि में केवल 3,78,129 लोगों की ही स्क्रीनिंग हो पाई है। यह आंकड़ा लक्ष्य से लगभग 1,00,255 कम है। एनसीडी कार्यक्रम के तहत डायबिटीज, हाइपरटेंशन, कैंसर और हृदय रोग जैसी गैर-संचारी बीमारियों की पहचान और समय पर उपचार के लिए स्क्रीनिंग का यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों सहित सीएचसी व पीएचसी के माध्यम से यह स्क्रीनिंग की जा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और स्क्रीनिंग शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed