फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Slope pitching work on the Chandan River not completed on time; threat of floods looms.

Maharajganj News: समय से नहीं पूरा हुआ चंदन नदी पर स्लोप पिचिंग का काम, बाढ़ का सता रहा खतरा

Wed, 22 Jul 2026 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Slope pitching work on the Chandan River not completed on time; threat of floods looms.
ठूठीबारी। मानसून के समय में चंदन नदी कटान स्थल पर स्लोप पिचिंग का काम कराया जा रहा है। विभाग की उदासीनता के कारण करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी कटान स्थल पर पत्थर संरचना काम अब तक अधूरा है। इससे बाढ़ आने पर रिंग बांध की तरफ कटान का भय बना हुआ है। जबकि शासन का फरमान था कि बाढ़ से पहले चंदन नदी कटान स्थल को दुरुस्त कर लें।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा ठूठीबारी गांव के पूरब चंदन नदी और पश्चिम झरही उर्फ प्यास नदी होकर बहती है। चंदन नदी मरचहवां गांव के समीप दो जगह, रामनगर श्मशान घाट और सोबडा, बैरीअहवां जाने वाले रिंग बांध के पास नदी के पश्चिमी छोर पर बीते वर्ष बाढ़ का पानी कटान करते हुए तेजी के साथ रिंग बांध की तरफ जा रहा था। मामले को संज्ञान में लेकर सिंचाई विभाग खंड दो की ओर से 140 मीटर हुए कटान को करीब चार करोड़ रुपये की लागत से स्लोप पिचिंग का काम कराया जा रहा था। दो दिनों से क्षेत्र समेत नेपाल के पहाड़ों पर भारी बारिश होने की वजह से चंदन नदी उफान पर आ गई और नदी कटान स्थल पर स्लोप पिचिंग पत्थर संरचना काम प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विजय बहादुर गीरी, रामबचन गुप्ता ने कहा कि अगर समय से पहले बाढ़ से बचाव के काम कर लिए जाते तो हम लोगों को परेशानी नहीं होती। अगर बाढ़ आएगी तो काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। संजय साहनी, योगेंद्र ने कहा कि पता नहीं विभाग क्यों हर बार बारिश का इंतजार करता है। बोल्डर पिचिंग और रेनकट भरने का काम अगर समय से पहले हो जाए तो बाढ़ की विभिषिका ही नहीं झेलनी पड़ेगी। नवरत्न निगम ने कहा कि अगर समय रहते बोल्डर स्लोप पिचिंग का काम हो जाता तो दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान स्थल को दुरुस्त करने की समय सीमा 15 जुलाई थी लेकिन मरम्मत काम में लगने वाला मटेरियल ठेकेदार द्वारा समय से उपलब्ध न कराने के वजह से स्लोप पिचिंग कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। मौसम सही होते ही अधूरे कार्य को पूरा करा दिया जाएगा।
-रंजीत सिंह, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग खंड दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed